दक्षिण एशिया
18 Jul, 2026

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, एक बड़ा आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आतंकवादी को मार गिराया और क्षेत्र में जारी हमलों के बीच कई विद्रोहियों का खात्मा किया।

इस्लामाबाद, 18 जुलाई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने डेरा इस्माइल खान इलाके में एक एनकाउंटर के दौरान वांछित आतंकवादी खालिद उर्फ कमांडर को ढेर कर दिया है।

खुफिया जानकारी के आधार पर जब सुरक्षा बल खालिद को पकड़ने पहुंचे, तो उसने समर्पण करने के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। वह टीटीपी जाकिर कोची कारवां समूह का सदस्य था और सिपाही मोहम्मद अली की हत्या के मामले में वांछित था। उसके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

दूसरी ओर, खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में 24 विद्रोहियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में बन्नू में पुलिस थानों और सुरक्षा काफिलों पर हुए हमलों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इन इलाकों में पुलिस के खिलाफ हालिया आत्मघाती हमलों और आतंकवादी गतिविधियों में काफी तेजी देखी गई थी। सेना ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा एजेंसियां इन क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि शांति व्यवस्था बहाल की जा सके।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़