असम
18 Jul, 2026

कामाख्या कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू, 500 करोड़ से बदलेगी श्रद्धालुओं की सुविधा

असम के कामाख्या धाम में 500 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी कॉरिडोर परियोजना का काम शुरू हो गया है, जिससे आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

गुवाहाटी, 18 जुलाई।

असम के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में अब श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने जानकारी दी है कि 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली महत्वाकांक्षी कामाख्या कॉरिडोर परियोजना का काम विधिवत शुरू कर दिया गया है।

इस परियोजना को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से यह काम आगे बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को सुगम और व्यवस्थित माहौल प्रदान करना है।

इस कॉरिडोर के निर्माण से असम में आध्यात्मिक पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिलेगी। राज्य सरकार का मानना है कि इससे धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में असम की पहचान और अधिक सशक्त होगी। यह परियोजना दर्शन के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही भविष्य में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा करेगी।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़