दिल्ली-एनसीआर
18 Jul, 2026

दिल्ली को मिलेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत मिली मंजूरी

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत दिल्ली को अगले साल से 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे डीटीसी बेड़े को मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली, 18 जुलाई।

दिल्ली की सड़कों पर अब प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत राजधानी के बेड़े में 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। ये सभी अत्याधुनिक एसी लो-फ्लोर बसें होंगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन नई बसों का संचालन अगले वर्ष से शुरू कर दिया जाएगा। इससे सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

दिल्ली सरकार ने अपना विजन स्पष्ट करते हुए वर्ष 2028-29 तक का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इसके तहत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की कुल बसों की संख्या को बढ़ाकर लगभग 14,000 करने की योजना है।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़