उत्तर प्रदेश
18 Jul, 2026

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता: प्रथम चरण संपन्न, 320 विजेता फाइनल में

वाराणसी में आयोजित काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 9 हजार से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसके 320 विजेता अब जिला स्तरीय फाइनल में हिस्सा लेंगे।

वाराणसी, 18 जुलाई।

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा। भीषण उमस और चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना जिलेभर में लगभग 9,868 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं ने प्रेजेंटेशन, डिक्लेमेशन, निबंध लेखन और रील मेकिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस चरण के सफल आयोजन के बाद कुल 320 विजेताओं का चयन किया गया है, जिसके साथ ही प्रतियोगिता का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

सेवापुरी, आराजीलाइंस, काशी विद्यापीठ विकास खंड और नगर क्षेत्र के पांचों जोनों में इन मुकाबलों का आयोजन किया गया। पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार, इस प्रतियोगिता के प्रति युवाओं में गजब का क्रेज रहा और ऑनलाइन माध्यम से 26 हजार से अधिक युवाओं ने इसमें अपना नाम दर्ज कराया था। दूसरे दिन की सभी प्रतियोगिताएं 10 निर्धारित विषयों पर आधारित थीं, जिसमें सेवापुरी से लेकर वरुणापार जोन तक हर स्थान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर केंद्र से 40-40 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को विजयी घोषित किया गया।

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोहों में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सेवापुरी जोन में स्वाति सिंह और पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कोतवाली में विधायक सौरभ श्रीवास्तव और दशाश्वमेध जोन में पार्षद बिंदु सोनकर ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। अब 16 और 17 जुलाई की इन प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले सभी चयनित विजेता 23 और 24 जुलाई को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर में होने वाले जिला स्तरीय फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़