जम्मू और कश्मीर
18 Jul, 2026

जम्मू-कश्मीर में छुट्टियों पर संशय, रविवार को होगा अंतिम निर्णय

जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने कहा है कि भीषण गर्मी और संभावित भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला रविवार को लिया जाएगा।

श्रीनगर, 18 जुलाई।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूली छात्रों की छुट्टियों पर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश की शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने शनिवार को स्पष्ट किया कि गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर अंतिम निर्णय रविवार को लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार मौसम के हाल पर नजर बनाए हुए है और स्कूलों को दोबारा खोलने से पहले छात्रहित में उचित कदम उठाएगी।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभी छुट्टियों का एक दिन शेष है, ऐसे में मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद ही कोई घोषणा की जाएगी। वर्तमान में कश्मीर और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूलों में 6 जुलाई से 19 जुलाई तक अवकाश घोषित है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक लू के प्रकोप की आशंका जताई है। इसके साथ ही विभाग ने 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच प्रदेश में भारी बारिश और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की है। इन विपरीत मौसम परिस्थितियों को देखते हुए ही सरकार छुट्टी के संबंध में बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है, जिसकी जानकारी रविवार तक साझा कर दी जाएगी।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़