असम
18 Jul, 2026

अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दी बधाई

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की है।

गुवाहाटी, 18 जुलाई।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके जन्मदिन पर गर्मजोशी से बधाई दी है। उन्होंने असम की जनता की ओर से मंत्री के स्वस्थ और उज्ज्वल जीवन की कामना की है।

सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए डॉ. सरमा ने कहा कि वैष्णव के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय रेल का आधुनिकीकरण तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही देश के डिजिटल परिवर्तन और सूचना प्रसारण के क्षेत्र में उनके योगदान की मुख्यमंत्री ने जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि अश्विनी वैष्णव हर जरूरत के वक्त राज्य की जनता के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से मंत्री के सुखद भविष्य की प्रार्थना की है।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़