मौसम
18 Jul, 2026

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से सक्रिय होगा नया सिस्टम

मध्य प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ रहा है और मौसम विभाग ने आज 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कल से एक नया सिस्टम सक्रिय होने की जानकारी दी है।

भोपाल, 18 जुलाई।

मध्य प्रदेश में मानसून फिर से पूरी तरह सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उमरिया और डिंडौरी जैसे जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे राज्य में लगातार तेज बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश को लगातार नमी मिल रही है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ रही है।

आज जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, उनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा संभाग के कई जिले शामिल हैं। वहीं श्योपुर, गुना, उज्जैन, रतलाम और मंदसौर जैसे कुछ जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना भी जताई गई है।

प्रदेश में अभी तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है, जिसकी भरपाई के लिए यह नया सिस्टम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 26 फीसदी तक है। उम्मीद है कि आगामी चार दिनों में होने वाली भारी बारिश से यह आंकड़ा काफी सुधरेगा।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़