सिपाझार, 18 जुलाई।
असम के सिपाझार में बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बेगुनाह की जान पर भारी पड़ गई। हाई-वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरने से दिम्बेश्वर नाथ नामक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में लटका हुआ था, जिसे लेकर कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग ने इसे ठीक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसका खामियाजा अब एक परिवार को भुगतना पड़ा है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पूरे सिपाझार क्षेत्र में जर्जर लाइनों की तत्काल मरम्मत करने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।












