जम्मू, 24 जुलाई।
सीमा सुरक्षा बल के जम्मू सीमांत क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है जिसके तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आसिफ जलाल अब नए महानिरीक्षक के रूप में जल्द ही कमान संभालेंगे और वे शशांक आनंद का स्थान ग्रहण करेंगे। हिमाचल कैडर के अनुभवी अधिकारी आसिफ जलाल को रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले इस सीमांत की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभालेंगे।
यह बीएसएफ फ्रंटियर कठुआ से लेकर सांबा और जम्मू तक फैली लंबी सीमा की चौकसी के साथ-साथ राजौरी के कुछ हिस्सों में भी सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने का कार्य करता है। नए आईजी के रूप में उनका यह कार्यकाल सितंबर 2027 तक निर्धारित किया गया है, जिससे सीमा पार की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने में और अधिक मदद मिलेगी।














