Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
24 Jul, 2026

सोनम वांगचुक बोले, छात्रों पर कार्रवाई नहीं और मुआवजे का सरकार ने दिया भरोसा

अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार ने परीक्षा तंत्र पर चर्चा, छात्रों के परिजनों को मुआवजा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली, 24 जुलाई।

पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन देर रात समाप्त कर दिया। इसके बाद जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि देश में परीक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने सरकार के साथ हुई बातचीत और मिले आश्वासनों की जानकारी भी साझा की। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किसी प्रकार की बात नहीं हुई।

सोनम वांगचुक ने बताया कि सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि संसद में परीक्षा तंत्र की विफलता पर चर्चा कर जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही नीट पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी भरोसा दिया है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी और उनके विरुद्ध किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि सरकार जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे सीजेपी नेताओं से कांस्टीट्यूशनल क्लब में बातचीत कर सकती है। हालांकि इस संबंध में सरकार या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उधर, सीजेपी का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के त्याग को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिन से जारी अनशन समाप्त किया गया।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़