तेहरान, 24 जुलाई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की जब्त संपत्तियों के इस्तेमाल की बात कहे जाने पर तेहरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि किसी देश की संपत्ति को इस प्रकार जब्त करना अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक मिसाल साबित होगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यदि सरकारें ऐसा कदम उठाती हैं तो दुनिया में किसी भी राष्ट्र की संपत्ति सुरक्षित नहीं बचेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि जलडमरूमध्य में जहाजों को होने वाले नुकसान की भरपाई इन्हीं जमी हुई संपत्तियों से की जाएगी।
अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान की अरबों डॉलर की संपत्ति लंबे समय से फ्रीज है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है।









