लखनऊ, 24 जुलाई।
उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामलों में संलिप्त पाए जाने पर मनरेगा के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सख्त निर्देशों के बाद ग्राम्य विकास विभाग द्वारा यह बड़ी कारवाई अमल में लाई गई है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
निलंबन काल के दौरान संबंधित अधिकारी को आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि उनकी पिछली तैनाती के समय नियमों की अनदेखी की गई थी और शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए लापरवाही बरती गई थी, जिसके चलते यह अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है।















