Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
08 Oct, 2026

महाकाल की भस्म आरती में हुआ भव्य विशेष श्रृंगार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का रजत मुकुट, आभूषण, पुष्प और ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार किया गया।

उज्जैन, 08 अक्टूबर।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक हुआ। प्रथम घंटाल के बाद हरिओम का जल अर्पित किया गया और मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत चंद्र, भांग और चंदन लगाया गया तथा त्रिपुंड धारण कराया गया। गुलाब सहित सुगंधित पुष्पों की मालाएं अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढककर भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के पश्चात बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें रजत मुकुट, रजत चंद्र, आभूषण, पुष्प और ड्रायफ्रूट से सजावट की गई।

भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती की परंपरा के तहत महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता के अनुसार भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। विशेष श्रृंगार में सजे बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। दर्शन के बाद भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन किए और उनके कान में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान मंदिर परिसर लगातार बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़