चुनरी और पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां के दरबार से कोई श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता और मां सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
इस दौरान श्रीमहंत ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अगले वर्ष हरिद्वार कुंभ, नासिक और उज्जैन महाकुंभ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा।
संतों के सान्निध्य से मिलती है नई दिशा
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि संत-महापुरुषों के सान्निध्य में जीवन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने संतों से मुलाकात के दौरान आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, महंत राज गिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा और महेश दुबे मौजूद रहे।














