राज्य सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब तक 10 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित आवास देने के साथ उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान बढ़ाना है।
सरकार का कहना है कि अपना पक्का घर होना केवल बुनियादी जरूरत नहीं, बल्कि सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार भी है। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हजारों परिवारों के लिए नई शुरुआत का अवसर बनेगा।
सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि योजना के अंतर्गत पूरे हो चुके आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने को भी कहा गया है, ताकि परिवारों के लिए यह अवसर यादगार और शुभ बन सके।














