निर्माताओं ने सीरीज का प्रोमो जारी कर इसकी रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाई है। इसमें शनाया कपूर की झलक भी देखने को मिलती है। पिछली फिल्मों से अलग इस बार युवाओं की जिंदगी के अंधेरे पहलुओं और गंभीर घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कहानी को लेकर अभी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
सीरीज में मान्या ग्रोवर, दिव्यिक शर्मा, आदि मलिक और अभिनव सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन लघु फिल्मों के लिए पहचान रखने वाली रीमा माया ने किया है।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ 13 नवंबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करने की इस कोशिश से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।










