Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 Oct, 2026

जबलपुर में कार्बाइड गन की बिक्री और प्रदर्शन पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जबलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्बाइड गन की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जबलपुर, 19 अक्टूबर।

दीपावली के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने कार्बाइड गन की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, लोहे, स्टील या पीवीसी पाइप में विस्फोटक सामग्री भरकर तेज आवाज पैदा करने वाले अवैध संशोधित पटाखों पर जिले में पूरी तरह रोक रहेगी।

अपर जिला दंडाधिकारी नीता राठौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(2) के तहत यह आदेश जारी किया है। प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू हो गया है।

प्रशासन के अनुसार, कार्बाइड गन बनाने में पाइप के भीतर कैल्शियम कार्बाइड और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बेहद तेज आवाज पैदा होती है। इसके उपयोग में आने वाले रसायन से आंखों और चेहरे को गंभीर चोट पहुंच सकती है। ऐसे उपकरण बच्चों सहित आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित कार्बाइड गन या पटाखों की बिक्री, वितरण अथवा प्रदर्शन करते पाए जाने वाले व्यक्ति, संस्था या व्यापारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों, कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़