बैठक में कार्यक्रम स्थल के चयन, हितग्राहियों के आगमन, बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदर्शनी सहित अन्य गतिविधियों के आयोजन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का पहले से परीक्षण सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, डीएफओ नवीन गर्ग, डीएफओ अरिहंत कोचर, अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।














