इंदौर में कृषि संबंधी सरकारी बैठक के दौरान इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह साथ बैठे नजर आए, दोनों आईएएस अधिकारी पति-पत्नी हैं।
इंदौर, 22 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार को आयोजित कृषि संबंधी सरकारी बैठक में आईएएस दंपती शिवम वर्मा और जयति सिंह एक-दूसरे के पास बैठे नजर आए। शिवम वर्मा इंदौर के कलेक्टर हैं, जबकि उनकी पत्नी जयति सिंह बड़वानी जिले की कलेक्टर हैं। बैठक में दोनों की सीटें आसपास होने के कारण उनकी तस्वीर सामने आई, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया।
कृषि संबंधी बैठक में शामिल हुए संभाग के कलेक्टरजानकारी के अनुसार, इंदौर में अपर मुख्य सचिव स्तर की कृषि संबंधी बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने की। निर्धारित बैठने की व्यवस्था के दौरान इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह आसपास बैठे दिखाई दिए।2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं शिवम वर्माशिवम वर्मा वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंदौर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह इंदौर नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं। इंदौर प्रदेश का प्रमुख आर्थिक केंद्र होने के साथ प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण जिला है।जयति सिंह पहली बार बनीं कलेक्टरजयति सिंह वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बड़वानी की कलेक्टर हैं। इससे पहले वह प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम कर चुकी हैं। डबरा में एसडीएम रहते हुए अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण भी वह चर्चा में रही थीं। उस समय तत्कालीन मंत्री इमरती देवी ने उन्हें पद से हटाने की मांग की थी।दोनों अधिकारियों की तैनाती इंदौर संभाग के जिलों में होने के कारण वे संभागीय बैठकों में शामिल होते हैं। कृषि संबंधी बैठक में दोनों के साथ बैठने की तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।