Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
22 Oct, 2026

सबसे कम पारेषण हानि के लिए मध्य प्रदेश को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने पश्चिमी क्षेत्र में 2.60 प्रतिशत पारेषण हानि दर्ज कर लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया पुरस्कार हासिल किया।

भोपाल, 22 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को पश्चिमी क्षेत्र में सबसे कम विद्युत पारेषण हानि दर्ज करने के लिए राष्ट्रीय पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कंपनी ने 2.60 प्रतिशत पारेषण हानि दर्ज की है। उसे लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान मिला है।

ऊर्जा मंत्री ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की मजबूत विद्युत पारेषण व्यवस्था, तकनीकी दक्षता, नवाचार और निरंतर सुधार के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पारेषण हानि को न्यूनतम रखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

एमपी ट्रांसको की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरसी शर्मा और वसंत कर्नाड ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

यह पुरस्कार भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त मंच के माध्यम से दिया जाता है। इसकी स्थापना विद्युत क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका पावर लाइन ने की है। इसका उद्देश्य भारतीय विद्युत पारेषण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करना है।

पश्चिमी क्षेत्र में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा सहित पांच राज्य शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली भी इसी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इस क्षेत्र में सबसे कम पारेषण हानि दर्ज करना मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़