Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Oct, 2026

राजगढ़ में घर से पानी की मोटर चुराने वाला गिरफ्तार, 20 हजार रुपये का सामान बरामद

राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव में घर से पानी की मोटर चोरी के मामले में बोड़ा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर 20 हजार रुपये कीमत की मोटर बरामद की है।

राजगढ़, 23 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि 15 अक्टूबर की रात कड़ियासांसी गांव निवासी दीपक सिसोदिया के घर से अज्ञात व्यक्ति पानी की मोटर चोरी कर ले गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(4) और 331(ए) के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गांव के ही सोनू पुत्र लखपत सासी को हिरासत में लिया।

चोरी की मोटर बरामद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपित ने पानी की मोटर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत की मोटर बरामद कर ली गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़