Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
23 Oct, 2026

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्चिता चौहान ने जीता कांस्य पदक

चेन्नई में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अर्चिता चौहान ने बालिका अंडर-20 की 5000 मीटर दौड़ में 17 मिनट 36.25 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

भोपाल, 23 अक्टूबर।

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की एथलीट अर्चिता चौहान ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

5000 मीटर दौड़ में हासिल किया तीसरा स्थान

अर्चिता चौहान ने बालिका अंडर-20 वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 मिनट 36.25 सेकंड में दौड़ पूरी की और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के पहले दिन उन्होंने अपनी गति और सहनशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना अर्चिता की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अर्चिता को पदक जीतने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़