Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Oct, 2026

जयपुर में बाइक सवार युवक का अपहरण, मारपीट कर 1.08 लाख रुपये लूटे

जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर अगवा करने और मारपीट के बाद 1.08 लाख रुपये लूटने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर, 23 अक्टूबर।

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर अगवा करने और मारपीट के बाद 1.08 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार नकाबपोश बदमाश युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर रुपये छीन लिए और बाद में उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार शाम मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक को पीछे से मारी टक्कर

एएसआई रामावतार के अनुसार, भांकरोटा निवासी दिनेश कुमार माली (26) बुधवार देर रात करीब एक बजे चाकसू से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। चाकसू कट के पास एक गाड़ी उसके पीछे लग गई। कुछ दूरी पर अयोध्या नगरी के पास गाड़ी सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश बाइक सहित सड़क पर गिर गया।

आंखों पर कपड़ा बांधकर गाड़ी में डाला

आरोप है कि गाड़ी से उतरे चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनेश के साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी आंखों पर कपड़ा बांधकर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बदमाश चलती गाड़ी में भी उसके साथ मारपीट करते रहे। बाद में उसे सुनसान जगह ले जाकर उसकी जेब में रखे 1.08 लाख रुपये छीन लिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

लूट की वारदात के बाद बदमाश दिनेश को सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पीड़ित किसी तरह खुद को संभालते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचा और राहगीरों की मदद से शिवदासपुरा थाने पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाड़ी सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान और तलाश के लिए जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़