Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Oct, 2026

बिजनौर में अवैध पटाखों के ठिकाने पर छापा, 120 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार

बिजनौर के अफजलगढ़ में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 120 किलोग्राम तैयार और अधबने पटाखों तथा विस्फोटक सामग्री को जब्त किया और रहीस नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

बिजनौर, 24 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अफजलगढ़ पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में तैयार और अधबने पटाखों के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से रहीस नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला गौहर अली खां स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने और जमा करने की सूचना मिली थी। इसके बाद उपनिरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपित को पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को 50 किलोग्राम तैयार दीवार मार बम और 10 किलोग्राम अधनिर्मित जमीन मार बम मिले। इसके अलावा 60 किलोग्राम पोटाश और गंधक भी बरामद किए गए। जब्त सामग्री का कुल वजन 120 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस ने बरामद पटाखों और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़