Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Oct, 2026

स्केटिंग करते हुए तीर्थयात्रा पर निकले झारखंड के दो भाई, छह माह में तय किए 10,500 किमी; अब उज्जैन जाएंगे

झारखंड के अंकित कुमार साहू और उनके छोटे भाई सौरभ छह माह में स्केटिंग से 10,500 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और अब ओंकारेश्वर के बाद उज्जैन महाकाल के दर्शन करेंगे।

खरगोन, 24 अक्टूबर।

हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर झारखंड के दो सगे भाई स्केटिंग करते हुए देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा पर निकले हैं। गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड निवासी अंकित कुमार साहू और उनके छोटे भाई सौरभ छह माह में करीब 10,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। इन दिनों दोनों मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से गुजर रहे हैं। उनका लक्ष्य चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और पांच केदार की यात्रा पूरी करना है।

दोनों भाई अब तक बाबा बैद्यनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर सहित कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर चुके हैं। खरगोन जिले में कसरावद से सनावद होते हुए वे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। यहां दर्शन करने के बाद उनका अगला पड़ाव उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग होगा।

अंकित कुमार साहू ने बताया कि दोनों भाई प्रतिदिन 70 से 80 किलोमीटर तक स्केटिंग करते हैं। पूरी यात्रा में डेढ़ से दो वर्ष लगने का अनुमान है। उनके अनुसार, वह झारखंड के पहले युवक हैं, जो स्केटिंग के माध्यम से इस तरह तीर्थयात्रा कर रहे हैं। वहीं, पांच केदार की स्केटिंग यात्रा करने वाले वह भारत के दूसरे युवा हैं।

स्थानीय लोग कर रहे सहयोग

लंबी यात्रा के दौरान दोनों भाइयों को विभिन्न शहरों और गांवों में स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। कहीं लोग उन्हें चाय-नाश्ता कराते हैं, तो कहीं फल और ठंडा पानी उपलब्ध कराते हैं। होटल संचालक भी उन्हें खाद्य सामग्री देकर मदद कर रहे हैं। अंकित और सौरभ का कहना है कि अनजान लोगों से मिलने वाला अपनापन और सहयोग उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश

तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर स्केटिंग के जरिए तीर्थयात्रा कर रहे दोनों भाई अपने सफर से साहस, देशप्रेम, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना चाहते हैं। उनका कहना है कि यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहा प्रोत्साहन उनके लिए आगे बढ़ने का बड़ा संबल है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़