Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Oct, 2026

राजगढ़ में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, पिता ने पति पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

राजगढ़ के ग्राम वदेशी निवासी 24 वर्षीय विवाहिता की शाजापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

राजगढ़, 24 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वदेशी निवासी 24 वर्षीय विवाहिता की शनिवार को शाजापुर जिले के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने उसके पति जगदीश पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम वदेशी निवासी सोना की तबीयत बिगड़ने पर उसे शाजापुर जिले के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।

पति जगदीश के मुताबिक, उसकी शादी सोना से तीन साल पहले देवास में हुई थी। शादी के बाद से ही सोना की तबीयत खराब रहती थी। चिकित्सकों ने उसे टीबी से पीड़ित बताया था और उसका इलाज कराया जा रहा था।

सोना की मौत के बाद जगदीश ने मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद विवाहिता के पिता ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

इसके बाद जगदीश परिजनों के साथ सोना का शव लेकर ग्राम वदेशी पहुंचा। परिजनों की सलाह पर शव को सारंगपुर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़