भोपाल, 24 अक्टूबर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के सभागार में शुरू होगा। इसके तहत विधायकों को नेवा एप्लीकेशन के उपयोग, डिजिटल विधायी कार्यों, ऑनलाइन प्रश्न-उत्तर और सदन की डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए विधायकों को पांच बैच में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बैच में 50 विधायक शामिल होंगे।
डिजिटल माध्यम से होंगे विधायी कार्य
ई-विधानसभा व्यवस्था लागू होने के बाद विधायक प्रश्न लगाने, ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचनाएं देने, संकल्प पत्र प्रस्तुत करने तथा याचिकाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए डिजिटल एप्लीकेशन का उपयोग करेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान कार्यसूची, प्रश्नों के उत्तर, विधेयक और अन्य विधायी जानकारियां भी डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी। पुराने प्रश्नों और सदन की कार्यवाही को भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
इस व्यवस्था के संचालन में सहयोग करने वाले अधिकारियों के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) और निजी सहायकों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। डिजिटल व्यवस्था से कागजी कामकाज कम करने के साथ विधायी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और सुलभ बनाने का लक्ष्य है।














