Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Oct, 2026

तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान वे स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।

जबलपुर, 24 अक्टूबर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे। वे 24 से 26 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। इस दौरान संगठनात्मक बैठकों, स्वयंसेवकों से संवाद और संघ के कार्यों की समीक्षा पर जोर रहेगा।

प्रवास के पहले दिन 24 अक्टूबर को डॉ. भागवत महानगर के मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

प्रवास के दूसरे दिन, 25 अक्टूबर को, संघ प्रमुख महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे। यहां वे युवा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।

वहीं, प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। इसमें संगठनात्मक कार्यों, विभिन्न गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

डॉ. भागवत के इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करना, संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करना है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़