पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि फारुख खान निवासी नई बस्ती, अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान), जो वर्तमान में खिलचीपुर के रावणबड़ली में रह रहा था, रास्ते में उसका पीछा करता था और वाट्सऐप पर संदेश भेजकर परेशान करता था।
शिकायत के मुताबिक, जब बालिका के पिता और भाई ने आरोपित को समझाने का प्रयास किया, तो उसने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर खिलचीपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।














