Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Oct, 2026

झारखंड से लाई गई 35 लाख रुपये की अफीम बरामद, उत्तराखंड में दो आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ और किच्छा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिन पर झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में बेचने की तैयारी का आरोप है।

देहरादून, 24 अक्टूबर।

उत्तराखंड में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा पुलिस ने संयुक्त अभियान में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। दोनों को किच्छा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

झारखंड से अफीम लाने की बात कबूली

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खलीक अहमद और बरेली निवासी जीतेन्द्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अफीम झारखंड से खरीदकर लाने की जानकारी दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की आपूर्ति कहां से की गई थी और तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़