Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

एनजेपी स्टेशन पर विवेक एक्सप्रेस में हथियार बरामद, बिहार के दो युवक गिरफ्तार

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर विवेक एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में तलाशी के दौरान आग्नेयास्त्र मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया।

सिलीगुड़ी, 26 अक्टूबर।

न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर हथियारों की तस्करी की कोशिश को रेलवे पुलिस ने नाकाम कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान विवेक एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में तलाशी लेकर बिहार के दो युवकों को आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान रोहन कुमार (20) और गुड्डू कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सिलीगुड़ी राजकीय रेलवे पुलिस के विशेष अभियान दल और एनजेपी रेलवे पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची डाउन विवेक एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे की जांच की गई।

तलाशी के दौरान संदेह होने पर दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। उनके स्कूल बैग की जांच करने पर आग्नेयास्त्र बरामद हुए। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे पुलिस सोमवार को दोनों आरोपितों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करेगी और उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़