बॉलीवुड
19 Feb, 2026

'सूबेदार' का पहला गाना 'लल्ला' रिलीज

'सूबेदार' का पहला गाना 'लल्ला' रिलीज हो गया है जिसमें अनिल कपूर का रौबदार अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है और फिल्म 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

19 फरवरी।

अभिनेता अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं और इसी बीच फिल्म का पहला गाना 'लल्ला' रिलीज हो गया है, जिसमें अनिल का रौबदार और दमदार अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। इससे पहले 11 फरवरी को फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि अनिल कपूर इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। गाने 'लल्ला' को मशहूर गायक विशाल ददलानी ने अपनी ताकतवर आवाज दी है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गाने का संगीत रोहन विनायक ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल ऋषि उपाध्याय ने लिखे हैं।

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए गाने पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई विशाल ददलानी की आवाज की तारीफ कर रहा है तो कोई अनिल कपूर के अंदाज को कमबैक बता रहा है। फिल्म में अभिनेत्री राधिका मदान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 'सूबेदार' 5 मार्च को दर्शकों के बीच रिलीज के लिए तैयार है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़