उत्तर प्रदेश
28 Mar, 2026

सुलतानपुर में एक्सप्रेस वे हादसा, बुलेट डिवाइडर से टकराई

सुलतानपुर के दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुलेट मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल। पुलिस जांच में जुटी।

सुलतानपुर, 28 मार्च

उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक बुलेट मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर ने बताया कि दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 165 पर तीन व्यक्ति बांगरमऊ उन्नाव जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आमिर (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्पित मिश्रा (22) और सागर गुप्ता घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी दोस्तपुर में चल रहा है।

पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़