Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
08 May, 2026

तमिलनाडु में सत्ता गठन की हलचल तेज, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, कल शपथ ग्रहण

तमिलनाडु में विजय ने 118 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए सरकार गठन का दावा पेश किया है, जबकि सियासी हलचल तेज हो गई है।

चेन्नई, 08 मई।

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी गतिरोध के बीच अभिनेता से नेता बने विजय ने गुरुवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से तीसरी बार मुलाकात की। इस मुलाकात को सरकार गठन की प्रक्रिया में अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार विजय ने दावा किया है कि उनके पास अब 118 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो चुका है, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। उन्होंने राजभवन में सरकार गठन का दावा पेश करते हुए नई सरकार बनाने की अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे हो सकता है।

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी विजय और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई थी, लेकिन दोनों बार राज्यपाल ने उनके दावे को खारिज कर दिया था। राज्यपाल का कहना था कि टीवीके नेता के पास सदन में आवश्यक समर्थन नहीं है।

इसी बीच राज्य की राजनीति में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि लंबे समय से एक-दूसरे के विरोधी रहे द्रविड़ दल डीएमके और एआईएडीएमके करीब 50 वर्षों बाद एक साथ आकर सरकार बनाने की संभावना पर विचार कर सकते हैं, ताकि विजय को सत्ता से दूर रखा जा सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़