मध्य प्रदेश
20 Apr, 2026

वर और वधु ने विवाह मंडप में स्व-गणना फॉर्म भरकर दिया जागरूकता संदेश

मंदसौर में विवाह समारोह के दौरान वर-वधु ने स्व-गणना फॉर्म भरकर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

मंदसौर, 20 अप्रैल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां विवाह समारोह के दौरान वर और वधु ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना फॉर्म भरकर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, वर दीपक फरक्या पुत्र रामचंद्र फरक्या निवासी खेजड़िया और वधु संतोष पुत्री जगदीश धनोतिया निवासी महुआ ने विवाह स्थल पोरवाल परिणय रिसोर्ट, सुवासरा में मंडप में प्रवेश से पहले अपनी-अपनी पारिवारिक जानकारी का स्व-गणना फॉर्म ऑनलाइन भरकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस पहल से उन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाई बल्कि यह भी संदेश दिया कि हर नागरिक को स्वयं आगे आकर अपनी जानकारी दर्ज करनी चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सके।

विवाह समारोह में उपस्थित लोगों ने इस कदम की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह पहल जनगणना के महत्व को समझाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक सशक्त संदेश बन गई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़