राजगढ़, 02 अप्रैल।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ दो अलग-अलग गंभीर मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीरापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि बुधवार की शाम काॅलोनी निवासी मुकेश पुत्र रामप्रताप दांगी ने उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी दी और तीन बार गलत काम किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 64(2)एम, 87, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
वहीं सारंगपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित बालिका के साथ भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया। बालिका ने बताया कि वह परिजनों के साथ दुकान पर सामान खरीदने गई थी, तभी दुकानदार रामनाथ पुत्र भंदरजी राजपूत ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और बाहों में भर लिया। चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 74, 7/8 पाॅक्सो एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।











