अपराध
17 Mar, 2026

जींद में 42.88 ग्राम हैरोइन के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार

जिला पुलिस ने जींद में अलग-अलग स्थानों से दो कारों में सवार तीन नशा सप्लायरों को 42.88 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की।

जींद, 17 मार्च।

जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो कारों में सवार तीन नशा सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42.88 ग्राम हैरोइन बरामद की है और संबंधित थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

एवीटी स्टाफ जींद के ईंचार्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि एवीटी स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर गांव मैंगलपुर की तरफ नशीले पदार्थ सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के आधार पर एवीटी स्टाफ ने गांव सच्चाखेड़ा तथा मैंगलपुर के बीच नहर पुल पर नजर रखनी शुरू की। कुछ समय बाद सामने से आई कार को रोक कर तलाशी ली गई।

कार में कुछ नहीं मिला, लेकिन चालक की पेंट की जेब से 31.95 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव कर्मगढ़ निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

उधर, सीआईए स्टाफ सफीदो को सूचना मिली कि सफीदो बाईपास के रामपुरा मोड़ पर कार सवार दो युवक नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।

कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 10.93 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ में चालक सीट पर बैठे युवक की पहचान राजीव कालोनी निवासी गौरव और उसके बगल में बैठे युवक की पहचान वार्ड छह निवासी चिराग के रूप में हुई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने गौरव और चिराग के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।