नासिक, 08 मई।
नासिक टीसीएस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गुरुवार रात छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया है। उन पर महिला कर्मचारियों के कथित यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद जांच प्रक्रिया और तेज कर दी गई है।
इससे पहले 2 मई को नासिक न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत में अभियोजन पक्ष ने दलील दी थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ के लिए हिरासत आवश्यक है। इसके बाद से निदा खान फरार चल रही थीं।
मामले की जांच एक विशेष जांच दल द्वारा की जा रही है। अब तक इस प्रकरण में कुल नौ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन शोषण और मानसिक दबाव डालने के आरोप शामिल हैं।
जांच के दौरान एक महिला ऑपरेशंस प्रबंधक सहित आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि निदा खान पर महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनने के लिए प्रेरित करने और धार्मिक दबाव बनाने के आरोप भी हैं।
पीड़ित महिलाओं के बयानों में कई समान तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं संबंधित कंपनी ने कहा है कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है और जांच में पूरा सहयोग कर रही है।






.jpg)

.jpg)


