जलपाईगुड़ी, 21 मार्च।
गोल्डन गर्ल के नाम से प्रसिद्ध एथलीट और राजगंज विधानसभा से तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के पिता पंचानन बर्मन का निधन हो गया। यह खबर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई है।
शनिवार तड़के सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में पंचानन बर्मन ने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वहीं उनका उपचार चल रहा था। बीमार पिता की देखभाल के लिए स्वप्ना बर्मन पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके पास रहीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती रही थीं।
पिता के निधन के बाद स्वर्ण पदक विजेता एथलीट से नेता बनी स्वप्ना बर्मन गहरे सदमे में हैं। राजगंज क्षेत्र में शोक का माहौल है और राजनीतिक जगत से भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।












