रांची, 25 मार्च।
राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। लगभग छह अपराधी बाइक और कार से पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना कर डकैती कर फरार हो गए।
सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां से उन्होंने दो लाख रुपये से अधिक की रकम लूट कर भाग निकला। वहीं दूसरे पेट्रोल पंप से अपराधियों ने केवल दो हजार रुपये ही लूटे।
बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया और पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।












