अन्य राज्य
28 Feb, 2026

देहरादून में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में कांडा बैंड के पास फोर्स ट्रक्स वाहन खाई में गिर गया, जिससे चालक महेश थापा की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

28 फरवरी, देहरादून।

देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के कांडा बैंड के पास शनिवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई।

थाना त्यूणी को सूचना मिली कि फोर्स ट्रक्स तूफान वाहन नियंत्रण खो देने के बाद लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतर कर वाहन से चालक का शव बाहर निकाला।

मृतक की पहचान महेश थापा (35) पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूणी के रूप में हुई। शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़