क्रिकेट
29 May, 2026

वेस्टइंडीज महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में आयरलैंड को हराया

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से पराजित किया, जिसमें कप्तान हेले मैथ्यूज़ की तूफानी बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई।

डबलिन, 29 मई।

महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के उद्घाटन मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से करारी मात दी है। मेजबान आयरलैंड को महज 103 रनों पर ढेर करने के बाद कैरेबियाई टीम ने कप्तान हेले मैथ्यूज़ की आक्रामक पारी के दम पर लक्ष्य को मात्र 11.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में पाकिस्तान भी शामिल है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला वेस्टइंडीज के लिए सही साबित हुआ। ज़ैदा जेम्स और जहजारा क्लैक्सटन ने शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड को पावरप्ले के अंदर ही तीन झटके दिए। आयरिश कप्तान ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और लिया पॉल ने पारी को संवारने का प्रयास किया, लेकिन हेले मैथ्यूज़ ने प्रेंडरगास्ट को आउट कर साझेदारी का अंत किया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने आयरलैंड की पूरी टीम 17 ओवर में 103 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की ओर से कियाना जोसेफ सबसे सफल रहीं, जिन्होंने दो ओवर में केवल 8 रन खर्च कर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। एवा कैनिंग ने डिएंड्रा डॉटिन और कियाना जोसेफ को जल्दी आउट कर टीम को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद कप्तान हेले मैथ्यूज़ ने मोर्चा संभाला और आयरिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मैथ्यूज़ ने मात्र 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। स्टेफनी टेलर के साथ मिलकर उन्होंने 69 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। मैथ्यूज़ 44 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहीं। वेस्टइंडीज अब अगले मैच में पाकिस्तान का सामना करेगा।

संक्षिप्त स्कोर:आयरलैंड: 103/10 (17 ओवर) - ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 25, कियाना जोसेफ 3/8।वेस्टइंडीज: 104/2 (11.3 ओवर) - हेले मैथ्यूज़ 82*, एवा कैनिंग 2/16।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़