मौसम
25 Mar, 2026

हिमाचल में 28-30 मार्च के लिए येलो और ओरेंज अलर्ट, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 मार्च के बीच तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया।

शिमला, 25 मार्च

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के तेवर तीखे होने वाले हैं। मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन दिनों 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी है।

29 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना अधिक होने के कारण इस दिन ओरेंज अलर्ट रहेगा। 28 और 30 मार्च को तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा, हालांकि इन दिनों के लिए कोई औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26 मार्च से सक्रिय होंगे, जबकि दूसरा 28 मार्च की रात से असर दिखाएगा। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

बीते कुछ दिनों की लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में दिसंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। विभाग के अनुसार बदलों और वर्षा के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। धर्मशाला में 5.1, मंडी 2.8, जोगिंदरनगर 7.0, बागी 2.3 और सुंदरनगर-बरठीं में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा क्षेत्र में गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं। शिमला सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी और ताबो में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान: ताबो -1.3, कुकुमसेरी -0.3, कल्पा 2.6, मनाली 3.9, कुफरी-फागू 5.1, धर्मशाला 6.2, भुंतर 6.6, सराहन 8.1, शिमला 8.2, सोलन 8.2, सुंदरनगर 9.6, पालमपुर 10.0, जुब्बड़हट्टी 10.0, कसौली 10.3, मंडी 10.7, बरठीं 10.7, नाहन 11.0, कांगड़ा 12.4, ऊना 12.5, बिलासपुर 12.5, नेरी 15.6, देहरा गोपीपुर 16.0 और पांवटा साहिब 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।