सिलीगुड़ी, 20 मार्च 2026।
सिलीगुड़ी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार रात प्रधान नगर थाना इलाके में पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपाल कर्मकार के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात डेढ़ से दो बजे के बीच दार्जिलिंग मोड़ इलाके से सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
युवक वैध कागजात नहीं दिखा सका, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक को गुरुवार को ही सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।












