क्रिकेट
17 Feb, 2026

युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल ने किया शानदार कमबैक, टीम इंडिया में जगह पक्की

बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल प्रतिका रावल ने वनडे सीरीज से पहले शानदार कमबैक किया।

नई दिल्ली, 17 फरवरी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से चोट के कारण मैदान से बाहर रही युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर चुकी हैं।

बीसीसीआई के अनुसार प्रतिका ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में सफलतापूर्वक पुनर्वास पूरा किया। अक्टूबर 2025 में महिला विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। तब से प्रतिका ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन अब वह वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।

प्रतिका रावल को उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया गया। इसके अलावा, उन्हें 2026 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में चुना था, हालांकि चोट के कारण वह टूर्नामेंट में खेल नहीं सकीं।

तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 फरवरी से ब्रिस्बेन में शुरू होगी, जबकि बाकी मैच होबार्ट और पर्थ में खेलें जाएंगे। भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष सहित 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

प्रतिका रावल की वापसी टीम को आक्रमक बल्लेबाजी और अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।