इंदौर, 02 अप्रैल 2026।
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली 2027 के लिए इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों के युवाओं के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पंजीयन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय महू ने बताया कि ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन भर सकते हैं। युवा भारतीय सेना की अधिकृत वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, रिटर्न परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और पात्रता जांच जैसे चरण शामिल होंगे। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते आवेदन कर सभी निर्देश और विवरण पढ़ें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।












