झारखंड
31 Mar, 2026

मनोहरपुर में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न, 40 छात्र हुए सम्मानित

मनोहरपुर के बालक आवासीय विद्यालय में जापान कराटे एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 40 छात्रों ने भाग लेकर प्रमाण पत्र एवं रेड बेल्ट प्राप्त किए।

पश्चिमी सिंहभूम, 31 मार्च।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय, मनोहरपुर में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (झारखंड) के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में विद्यालय के चयनित 40 छात्रों ने भाग लिया और अपने कराटे कौशल का प्रदर्शन किया।

परीक्षा में छात्रों से किहोन, काता और कुमीते के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षण भी लिया गया। इसका संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री, जापान) की देखरेख में हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा (ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री, जापान) और संस्था के पूर्व सदस्य संजय सलिल होरो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा में बनदाई पूर्ति ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वार्डेन वनितेश झा, शिक्षक निर्मल कुमार महतो, नित्यानंद महतो, इमिलन जोजो, मुकेश महतो और कंप्यूटर प्रशिक्षक दीपक बाघेल उपस्थित रहे।

अंत में वरिष्ठ शिक्षकों ने सफल प्रतिभागियों को ग्रेडिंग प्रमाण पत्र और रेड बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित छात्रों में सूरज महतो, केशव महतो, टोंगेर चंम्पिया, रोयदास सुरीन, आयुष महतो, सोमाय बेसरा, सुखदेव गुना, अर्जुन बोदरा, रोहित नायक, बाबूलाल भूमिज, राजेश चम्पिया सहित अन्य छात्र शामिल हैं।

नवोदित बेल्ट धारक छात्रों ने अपने प्रयास और प्रशिक्षण का न केवल प्रदर्शन किया बल्कि विद्यालय और एसोसिएशन की प्रतिष्ठा भी बढ़ाई

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।