जम्मू और कश्मीर
18 Apr, 2026

प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 58 स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा कदम

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 58 विद्यालयों की प्रबंधन समितियों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया है। यह कार्रवाई खुफिया रिपोर्टों और प्रबंधन की वैधता समाप्त होने के बाद की गई, जिससे शिक्षा व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया गया है

श्रीनगर, 18 अप्रैल।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और उसके फलाह-ए-आम ट्रस्ट से जुड़े 58 विद्यालयों की प्रबंधन समितियों को अपने नियंत्रण में लेने का आदेश जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया रिपोर्टों तथा स्कूल प्रबंधन की वैधता समाप्त होने के बाद की गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने गृह मंत्रालय की उन अधिसूचनाओं का हवाला दिया है, जिनमें जमात-ए-इस्लामी को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इन 58 संचालित स्कूलों के प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रतिबंधित संगठन अथवा उसके ट्रस्ट से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे इन स्कूलों का नियंत्रण अपने अधीन लें तथा छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए नई और सत्यापित प्रबंधन समितियों का गठन करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करना है। साथ ही बताया गया कि सभी 58 विद्यालयों में सरकारी टीमें तैनात कर दी गई हैं ताकि संचालन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़