अपराध
18 May, 2026

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

जयपुर में आबकारी विभाग द्वारा कोटा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 60 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने और तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

जयपुर, 18 मई।

प्रदेश में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कोटा में एक ट्रक से करीब 60 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे-52 स्थित नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका गया।

तलाशी के दौरान ट्रक में टाट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई “फॉर सेल इन चंडीगढ़” अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई, जिसमें राजस्थानी व्हिस्की ब्रांड के 1360 कार्टन और 65 हजार 280 पव्वे शामिल थे।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी बारां, जिला आबकारी अधिकारी कोटा और सहायक आबकारी अधिकारी सहित टीम द्वारा किया गया, जिसमें कई निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

आबकारी आयुक्त ने प्रदेशभर में अवैध शराब तस्करी पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़