श्रीनगर, 08 मई।
कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक सीआरपीएफ जवान ने कथित रूप से अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार रात दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके में हुई। मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी कांस्टेबल सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 164वीं बटालियन में तैनात थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।








.jpg)

.jpg)